लोरमी - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडोरी द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रामुनगर स्थित मंदिर प्रांगण में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की समृद्धि, विकास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास एवं वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिनों तक सेवा देकर देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी उन्होंने प्राप्त किया है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के करकमलों से फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री विनय साहू, प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाजन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, अशोक सिंन्द्राम, कुलेश्वर साहू, जन्मेजय जायसवाल, राजेंद्र केशरवानी, उमेश लोनिया, श्रीमती शीतला जायसवाल, नारायण जायसवाल, रघुवीर साहू, उत्तम लोनिया, राजाराम साहू, कमल साहू, अशवंत साहू, मनीष वैष्णव, पप्पू ध्रुव, राजू यादव, मस्तराम पटेल, ललित वैष्णव, बेनी तिवारी, श्रीमती अमृता धृतलहरे, भगवंता जायसवाल, राघव तिवारी, चंद्रभान केशरवानी, शंकर प्रजापति, संतोष चक्रधारी, विष्णु निषाद, रामभजन यादव, नोहरी दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे