भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, धुमाल की थाप और तलवारबाजी ने मोहा मन
*महाराणा प्रताप जयंती पर अनूठी पहल, पेट्रोल-डीजल बचाकर निकाली पैदल शोभायात्रा*
लोरमी - सर्वोदय राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर जयघोषों के साथ हुई। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भारत की पुण्यभूमि ने अनेक वीर योद्धाओं और महापुरुषों को जन्म दिया है। वीर योद्धा महाराणा प्रताप ऐसे ही महान सपूत थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और राष्ट्र धर्म से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने मुगल सत्ता की दासता स्वीकार नहीं की और हल्दीघाटी के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत त्याग और बलिदान की भूमि है। इसकी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहना होगा। राजपूत समाज शिक्षा खेल सरकारी सेवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के महानायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर अपने धर्म संस्कृति स्वाभिमान की रक्षा की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया लेकिन कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता से दूर रहकर साहस एवं राष्ट्रभावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति परंपरा और सनातन मूल्यों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महाराणा प्रताप के बताएं मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास सिंह फौजी एवं भूपेंद्र सिंह आभार प्रदर्शन दिनेश सिंह राजपूत ने किया।
*प्रतिभाशाली सम्मान समारोह*
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाशाली सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, डॉक्टर, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, समाजसेवी और 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
*रक्तदान शिविर का आयोजन*
इस दौरान विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान महादान के उद्देश्य से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 60 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान साईं ब्लड एवं कम्पोनेंट सेंटर की ओर से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।
*पेट्रोल-डीजल बचाकर निकाली पैदल शोभायात्रा और नगर भ्रमण*
राष्ट्ररक्षा और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी द्वारा एक अनोखी और प्रेरणादायक पहला देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन की बचत को सर्वोपरि मानते हुए इस वर्ष पारंपरिक बाइक रैली के बजाय पैदल गौरी कृपा धुमाल दुर्ग की थाप और जयघोषों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर आधारित झांकी निकाली गई। शोभायात्रा नगर के महाराणा प्रताप चौक से बजरंग चौक, मंगलम रोड, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली रोड, फव्वारा चौक, नया बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक पहुँची।
*धुमाल की थाप पर थिरके युवा, दिखाए करतब*
इसके बाद पारंपरिक धुमाल पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। भगवा ध्वज लहराते हुए और महाराणा प्रताप अमर रहे, जय भवानी के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस दौरान युवाओं के द्वारा किये गए साहसिक तलवारबाजी और आतिशबाजी के प्रदर्शन से पूरा आसमान सतरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। साथ ही इस भव्य शोभयात्रा में डिप्टी सीएम साव के हाथों में लहराती तलवार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी, सुजीत वर्मा अध्यक्ष नगरपालिका लोरमी, सरस्वती कमल सिंह जनपद सदस्य, धारिणी पुरुषोत्तम सिंह पार्षद, जितेंद्र कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, आनन्द वल्लभ सिंह अध्यक्ष कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली, रामावतार सिंह , तितरा सिंह महामंत्री राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी सहित जयसिंह, श्याम सिंह, चन्द्रभान सिंह, भोलाराम, रमेश सिंह, कमल सिंह, सुंदर सिंह, सियाराम, जितेंद्र सिंह, जयजयराम, चन्द्रहास, सालिक सिंह, विमल सिंह, जेठू सिंह, कोमल सिंह, उमाशंकर सिंह, शोभनाथ, रोशन सिंह, गणेश सिंह, ओमकार सिंह, नरसिंह, चिरंजीवी सिंह, सुरितराम, हीरासिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, मनहरण सिंह, बलदाऊ सिंह, नरोत्तम सिंह, हेतराम, चैतराम, नरोत्तम सिंह, गुलाब सिंह, नरेंद्र सिंह, कमलप्रसाद, अयोध्या सिंह, सोनसिंह, टूमलसिंह, गायत्री देवी, मथुरा देवी, ममता, सरिता आदि मौजूद रहे।