सेमरसल में बच्चों को बांटे गए पुस्तक व गणवेश
मुंगेली |
2026-06-20 12:00:28
लोरमी - छात्रों के बीच समानता और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेमरसल पूर्व माध्य.शाला में गणवेश वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय निषाद ने कहा कि गणवेश विद्यार्थियों में अनुशासन एकाग्रता और एक समान होने की भावना पैदा करती है जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है। सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार अनंत ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ होती है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि अच्छे संस्कार भी देती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग दें। अंत में अतिथियों के कर कमलों द्वारा छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तक व गणवेश वितरित किए गए। नई गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक ध्रुव, व्याख्याता प्रदीप ध्रुव, शिक्षक राकेश पांडेय उमाशंकर राजपूत, पुष्पा चतुर्वेदी सहित गोविंद राम साहू, दुर्गेश कश्यप मौजूद रहे।