लोरमी - चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्फी निवासी बिसाहू राम यादव पिता लालजी यादव, पांच नग बकरी एक नग बकरा, सुरेंद्र यादव पिता भगवत यादव चार नग बकरी एक नग बकरा, बाबू लाल यादव पिता बनवाला यादव एक नग बकरी मालिक किसान में 23 जून को थाना में शिकायत दर्ज किया,कि डूमरहा खार में 11 बकरी बकरियां संदिग्ध परिस्थिति में एक ही खेत मे पांच दस फिट के अंतराल में एक के बाद एक मृत्यु हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह प्रतिदिन के अनुसार एक ही परिवार के तीनों किसान बिसाहू, सुरेंद्र एवँ बाबूलाल यादव अपने 70 बकरी बकरियों को चराने ग्राम चिल्पी से डुमराहा खार में।गए थे। अचानक वहां बकरियां पानी पीने के बाद धीरे-धीरे एक के बाद एक 11 बकरियों की लाश बिछ गई। दो बकरियों की घटना स्थल बीमार अवस्था मे है। बकरियों में पांच गर्भावस्था में जिससे किसानो को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही ही। पीड़ित किसानों ने गांव वालों एवं परिजनों को सूचना देकर घटना से अवगत कराया एवं थाना में पहुंचकर उक्त मामले की जांच के लिए शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर बकरियों के मालिक किसानों की बयान दर्ज कर मृत बकरियों की पीएम करने पशु चिकित्सक को सूचित किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बकरियों के पीएम के लिए पशु चिकित्सक से पीएम रिपोर्ट के बाद बकरियों के शव को दफनाया गया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है, बकरियों की मौत का कारण फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चिल्फी थाना प्रभारी रघुवीर चंद्रा ने बताया कि प्राथी की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँचकर मृत बकरियों का पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट के बाद धाराएं लगाई जायेगी।