छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लखनऊ अग्निकांड मे कैंडल जलाकर छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की मेडिकल टीम

लोरमी - लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की खबर अत्यंत दुःखद और हृदय को झकझोर देने वाली है। इस दर्दनाक हादसे में कई मासूम जिंदगियों का असमय काल के गाल में समा जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
इन नन्हे सपनों और उज्ज्वल भविष्य को इस तरह अचानक खो देना बेहद पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में मेडिकल टीम लोरमी  की संवेदनाएं  है राजेंद्र साहू ने कहाउन सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मेडिकल टीम ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उन्हें शांति प्रदान करें तथा घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। साथ ही, शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल पार्षद घनश्याम पूर्णिमा यादव मेडिकल टीम के नगर अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत सचिव मुकेश कश्यप राजेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत दीपक साहू तिरिथ साहू दुर्गा प्रसाद यादव गजेंद्र यादव आदि शामिल थे।

Leave Your Comment

Click to reload image