अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूक अभियान मेडिकल टीम
मुंगेली |
2026-06-26 17:40:54
लोरमी - 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1987 में स्थापित इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावओ के प्रति जागरूक करना एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है हमारी मेडिकल टीम ने ग्रामीण अंचल में जा जाकर सब लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशा नाश का जड़ है इनसे कृपया दूरी बनाकर रखें अपने स्वास्थ्य के प्रति और ध्यान देंगे इसी नशे के चक्कर में अपराध का स्तर बढ़ते जा रहा है जो की बहुत ही चिंतन का विषय है हम सभी का कर्तव्य की हम सब लोग मिलकर लोगों को जागरूक करें और नशे से दूर रहने की हिदायत दें राजेंद्र साहू ने कहा कि नशे की लत बहुत बुरी लत है कृपया इसे दूर रहकर अपने घर और परिवार को बचाइए और एक अच्छा जीवन जिए और परिवार को खुशहाल बनाएं प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छावड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत सचिव मुकेश कश्यप जितेंद्र राजपूत राजेंद्र साहू अविश यादव हरीश देवांगन एवं साथी गण उपस्थित थे।