छत्तीसगढ़ / रायपुर

ईमानदारी की मिसाल बने हेमंत बंजारे, खोया मोबाइल सम्मान के साथ लौटाया

 सांकरा,( धनेली)

ग्राम पंचायत सांकरा के पंच हेमंत बंजारे ने ईमानदारी और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। भनपुरी निवासी विजय मिसाल का खोया हुआ 20,000 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन उन्होंने पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ वापस लौटाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय मिसाल का मोबाइल कुछ दिन पहले रास्ते में गिर गया था। मोबाइल हेमंत बंजारे को मिला। उन्होंने बिना देर किए मोबाइल के मालिक का पता लगाया और आज विजय मिसाल को बुलाकर उनका फोन सकुशल सौंप दिया।

इस नेक कार्य के लिए ग्रामीणों ने हेमंत बंजारे की जमकर सराहना की। विजय मिसाल ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज के समय में 20,000 का मोबाइल वापस मिलना बड़ी बात है। हेमंत जी ने साबित किया कि ईमानदारी अभी जिंदा है।"

*मानवता आज भी कायम
आज जब लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी लालच में आ जाते हैं, हेमंत बंजारे का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने न सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्यों से समाज में विश्वास और भाईचारा बढ़ता है। हेमंत बंजारे जैसे जनप्रतिनिधि ही असली बदलाव ला सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image