छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी नगरपालिका एल्डरमेन की नाम की घोषणा अशोक, अमिताभ, नितेश, विनोद, दुष्यंत को मिली जिम्मेदारी

लोरमी - नगर पालिका में पांच नए एल्डरमेन की नियुक्ति की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा स्थानीय विधायक अरुण साव की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को स्वीकृति मिली है। खास बात यह है कि नियुक्त किए गए सभी एल्डरमेन युवा हैं, जिससे नगर विकास कार्यों में नई ऊर्जा और नए विचारों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।


लोरमी नगरपालिका के नव नियुक्त एल्डरमेन जिसमे अशोक साहू, अमिताभ तिवारी, विनोद सिंह राजपूत, नितेश (मिंटू) अग्रवाल, दुष्यंत  खत्री शामिल है। इनमें अशोक साहू एवं विनोद राजपूत पूर्व में निर्वाचित पार्षद रह चुके है। अमिताभ तिवारी आभाविप से लेकर संगठन कार्य अनुभव एवं नितेश एवं दुष्यंत को पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता पर युवा चेहरे को तव्वजो दिया गया है। इसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश किया गया है।

नगर पालिका लोरमी  में इन मनोनीत सदस्यों के शामिल होने से विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और विभिन्न समितियों में अनुभवी लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। एल्डरमैन नगरपालिका की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक विषयों पर अपने सुझाव देते हैं तथा नगर प्रशासन को अनुभव आधारित सहयोग प्रदान करते हैं।

नगर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति का उद्देश्य ऐसे लोगों को परिषद से जोड़ना होता है, जिनका सामाजिक, प्रशासनिक या सार्वजनिक जीवन में अनुभव रहा हो। इनके सुझावों के आधार पर विकास योजनाओं, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित के विषयों पर बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

Leave Your Comment

Click to reload image