छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

 गरियाबंद, 09 जुलाई 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययनरत हैं तथा जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य हो।

चयन परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में किया जा सकता है। अभिभावकों एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image