छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

अमलीपदर में वित्तीय समावेशन के तहत साइबर जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

राधेश्याम सोनवानी

,गरियाबंद, :- अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा, गरियाबंद के तत्वावधान में वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमलीपदर (विकासखंड मैनपुर) में साइबर जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं का महत्व, नियमित बचत की आदत, बजट निर्माण, वित्तीय योजना, आवश्यकता के अनुसार समझदारीपूर्वक ऋण लेना एवं समय पर ऋण का भुगतान करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी साझा न करें। इसके अलावा फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, मैसेज एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

शिविर को संबोधित करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) के. एम. सिंह एवं प्रेमलाल साहू, वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी), लीड बैंक गरियाबंद ने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं के प्रभावी उपयोग तथा वित्तीय अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे लोग आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ साइबर अपराधों से भी सुरक्षित रह सकते हैं।साइबर ठगी के शिकायत हेतु 1930 में कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image