छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सेमरसल स्कूल में बाल केबिनेट की बैठक में कार्य विभागों के संबंध में दी गई जानकारी सेमरसल स्कूल में बाल कैबिनेट मीटिंग में कामकाज का हुआ बंटवारा,संवरेगा स्कूल

लोरमी - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में बाल कैबिनेट टीम गठन का महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल में मंत्रिमंडल का बैठक संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शाला के नवगठित प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री ने शिक्षकों के साथ बैठक का प्रारंभ किया और सभी को मंत्रिमंडल के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभी वर्तमान समय में शाला में 146 बच्चे दर्ज है। उनके लिए 22 की संख्या में कैबिनेट मंत्रियों का चयन किया गया है। कक्षा में पढ़ाई लिखाई से लेकर शाला प्रांगण में स्वच्छता, विज्ञान में नवाचार, खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने को लेकर तथा सभी विषयों में पढ़ाई लिखाई को महत्व देने जैसे बिंदुओं पर चर्चा किया। अपने स्वागत भाषण में नव नियुक्त प्रधानमंत्री राधिका साहू (8वीं) ने मंत्रिमण्डल में शामिल सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के लिए बेहतर माहौल बनाने में सहयोग करना है इस हेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगी और आप सभी से भी अपेक्षा है कि मेरा समय-समय पर सुझाव और मार्गदर्शन करते रहें। वहीं एक-एक करके सभी मंत्रियों ने अपने कामकाज के बारे में ब्यौरा बताए। बाल कैबिनेट में उपस्थित शिक्षक राजकुमार कश्यप ने कहा कि परस्पर सभी को दूसरे का सहयोग करते रहना है। इस सत्र में सबसे अच्छा बाल कैबिनेट साबित हो ऐसा सभी अपने-अपने कार्य से सिद्ध करें हर महीने बैठक करें। वहीं शिक्षक उमाशंकर सिंह ने नए सत्र पर बाल कैबिनेट टीम को बधाई देते हुए सतत अपने काम में लगे रहने की प्रेरणा दी। आने वाले समय में सभी बच्चों को आईडी कार्ड, बेल्ट और बैच प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर साउंड सिस्टम लेने पर भी विचार हुआ। अनेक नए कामों का प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक राकेश पांडेय, उप प्रधानमंत्री प्रेमकुमार कश्यप, मेघा ध्रुव, शिक्षामंत्री सुहाना बंजारे, शुभी साहू, योगेश्वरी, सिद्धार्थ, लीलम, आकांक्षा, लकेश्वरी, कीर्ति, दिव्या, हरेश्वरी, आरती, सोनिया, दिव्या, उमंग, चंचल, नेतराम, लक्ष्मीन, साहिल, चमेली, अनुराधा, संजना, काजल, रेवती, लक्ष्मीन, प्राची, छवि, सुष्मिता, तेजस्विनी, मानवी, खुशी बाल केबिनेट छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image