पौधारोपण और पर्यावरण का संरक्षण एवं संदेश दिया मेडिकल टीम
लोरमी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षक अभियान अपनी मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति समर्पण के तहत शनिवार को मातृ शिशु अस्पताल में लोरमी में एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किया गया जिसमें कदम बादाम जामुन और कई प्रजाति के पेड़ शामिल है इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएस दाऊ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया मेडिकल टीम के सदस्य राजेंद्र साहू ने कहा कि आओ हम सब मिलकर एक पेड़ जरूर लगाए पर्यावरण को बचाएं सभी लोगों को जागरूकता करें इसमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रक्षंदा महोबिया नर्सिंग ऑफिसर नर्सिंग ऑफिसर माहेश्वरी पात्रे मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू सचिव मुकेश कश्यप कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत तिरिथ साहू टोकेश्वर साहू उपस्थित थे।