छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर-है-डाक्टर तिवारी

 भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर-है-डाक्टर तिवारी

लोरमी-गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के छात्र-छात्राओ ने पत्ते तथा फूलो से स्वनिर्मित गुलदस्ते गुरुजनो को भेट कर गुरु-शिष्य के महत्व को बढाने वाले पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर प्रधानपाठक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने विद्यार्थियो से माता पिता और गुरुजनो के मार्गदर्शन मे गुरमुखी होकर अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक दृष्टिकोण से अग्रसर होने का आग्रह किया।डाक्टर तिवारी ने कहा कि आज भारत पुनः विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।इसमे प्रत्येक नागरिको और विद्यार्थियो को अपने-अपने निर्धारित दायित्वो का निर्वहन कर भारत को परम वैभव की ओर ले जाने का प्रयास करते रहना चाहिए। वास्तविक भारत का निर्माण आज गुरु-शिष्य के कंधे पर है।शिक्षक विद्यानंद कश्यप ने गुरु को संस्कारदाता बतलाया।अमित कुमार डडसेना ने विद्यार्थियो से गुरुजनो के मार्गदर्शन मे आगे बढने का आग्रह किया।कार्यक्रम को श्रीमती दीपा मिश्रा,श्रीमती पुनीता कश्यप,श्री देवीसिह राजपूत ने सम्बोधित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image