डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण का रास्ता हुआ साफ - सांसद संतोष पांडेय - दिल्ली में मुख्यमंत्री व सांसद की केंद्रीय रेल मंत्री से हुई सार्थक चर्चा।
कवर्धा - डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। इसको लेकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर रेल विस्तार के विषय में सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेल एवं बस्तर में दो नई रेल लाइन के विषय में अवगत कराया जिसकी स्वीकृति केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा दी गई। सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा लगातार डोंगरगढ़ से कटघोरा नई रेल लाइन के लिए लोकसभा में सदन के समक्ष मांग रखी और आज उनके प्रयासों से इसकी स्वीकृति मिली है। उक्त बड़ी सौगात देने के लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
सांसद संतोष पांडेय लगातार रहे प्रयासरत -