छत्तीसगढ़ / बीजापुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लास महा-चौपाल का आयोजन

 बीजापुर 13 अगस्त 2026

कलेक्टर एवं अध्यक्ष (कार्यकारिणी) जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बीजापुर श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में उल्लास महा-चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
        छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। इस वर्ष 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के जश्न को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया जाना है। जिला मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा उल्लास महा चौपाल को सफल बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। जिसमें उल्लास महा-चौपाल प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओं एवं अन्य शासकीय संस्थाओं में 15 अगस्त को ध्वाजारोहण के पश्चात समस्त शिक्षक, विद्यार्थी, एन.एस.एस. और स्काउट गाईड के सदस्य अपने मोबाईल में उल्लास एप डाउनलोड करेंगे तथा अपने परिवार एवं आसपास के समुदाय से निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का संकल्प लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बीजापुर श्री राजेश पाण्डेय ने बताया कि उल्लास महा-चौपाल कार्यक्रम के तहत् उल्लास साक्षरता मोबाईल टॉर्च रैली, उल्लास मशाल रैली, प्रभात फेरी, उल्लास साक्षरता ध्वजारोहण, सामूहिक उल्लास शपथ, महा-चौपाल और कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता/महा संकल्प कार्यक्रम, उल्लास, साक्षरता रंगोली और नुक्कड़ नाटक, उल्लास थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन, उल्लास की घंटी, उल्लास पंजीकरण शिविर, अंगूठा मुक्त पंचायत, उल्लास शपथ कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किया जावेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image