छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी - लोरमी में एक जनप्रतिनिधि पर कथित जानलेवा हमले का मामला अब सियासी रंग ले चुका

 लोरमी - लोरमी में एक जनप्रतिनिधि पर कथित जानलेवा हमले का मामला अब सियासी रंग ले चुका है वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेस पार्षद धनंजय दुबे ने आरोप लगाया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की वजह से उनके साथ पुरानी रंजिश रखी गई और इसी के चलते उनके घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के विरोध में कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय और थाने पहुँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की..

लोरमी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेस पार्षद धनंजय दुबे ने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई की रात उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में घर के बाहर हंगामा किया, फिर घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया,धनंजय दुबे का आरोप है कि वे लंबे समय से अपने वार्ड और मोहल्ले में हो रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर स्थानीय कबाड़ी व्यवसायी ने उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी रख ली और कथित तौर पर उन पर हमला किया,घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद सभी लोग लोरमी थाना पहुंचे और पुलिस से तत्काल एफआईआर में सख्त धाराएं जोड़कर कार्रवाई करने की मांग की,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लल्ला ठाकुर ने कहा कि यदि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर में घुसकर इस तरह की घटना होती है, तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई करे,वहीं, पार्षद धनंजय दुबे ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है। उनका विश्वास है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है।

Leave Your Comment

Click to reload image