छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

** नगर पालिका के नवनियुक्त पांच एल्डरमैनों ने ली शपथ**. -जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का लिया संकल्प--

 ** नगर पालिका के   नवनियुक्त पांच  एल्डरमैनों ने ली शपथ**.   -जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का लिया संकल्प--


  पंडरिया/ कवर्धा--नगर पालिका परिषद पंडरिया के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सामुदायिक भवन, पंडरिया में भावना बोहरा विधायक  उपस्थित में  गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रोशन जैन सहित पांच  नवनियुक्त एल्डरमैनों ने अपने पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली।
समारोह में उपस्थित अतिथि भावना बोहरा विधायक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास, जनहित और बेहतर नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। वक्ताओं ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल सलाह देने तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा स्वच्छ, सुंदर और विकसित पंडरिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आह्वान भी किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पालिका परिषद पंडरिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाज प्रमुख, कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह का वातावरण उत्साह, सौहार्द और विकास के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image