छत्तीसगढ़ / रायपुर

दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के लिए आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वर ने आशीर्वाद प्रदान किया

 रायपुर । हैदराबाद में विराजमान खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 10 से 30 अगस्त तक आयोजित 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के लिए वासक्षेप व आशीर्वाद प्रदान किया। गुरुदेव ने भैरव सोसायटी संघ के उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलभावना प्रेषित की है। 

12 अगस्त बुधवार को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पुष्य लाभ योग में दादागुरुदेव की बड़ी पूजा होगी, दादागुरुदेव के 21 दिवसीय जाप व महापूजन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि, अच्छी फसल व हरियाली हेतु मंगल प्रार्थना की जावेगी। उक्ताशय की जानकारी सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। 

सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान होगा । अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , विवेक बैद , निर्मल पारख मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान सम्पन्न किया जावेगा । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप आरम्भ होगा । 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के लिए 9 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे मूर्ति , अखण्ड दीपक व कलश स्थापना विधिकारक विमल गोलछा द्वारा विधिपूर्वक कराई जाएगी । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में दादागुरुदेव की मूर्ति स्थापना के लाभार्थी मूलचंद अंची बाई के आत्मश्रेयार्थ संतोष सरला बैद परिवार हैं । मंगल कलश अनमोल ममता दर्श जैन परिवार द्वारा स्थापित किया जावेगा। अखंड दीपक अशोक कुमार प्रशांत कुमार कोचर परिवार की ओर से प्रज्वलित होगा ।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image