कवर्धा। मां नर्मदा नदी के उदगंम स्थल एवम साधु संतों तपस्वीयों की धर्म कर्म भूमि अमरकंटक से भोरमदेव तक भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत कांवड़ पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ियों के साथ लगातार सात दिनों 151 किलोमीटर तक पैदल चलकर श्रद्धा, संकल्प और सेवा भावना का संदेश दिया। सात दिनों तक चली इस पदयात्रा के
दौरान यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कबीरधाम द्वारा भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा का आत्मीय स्वागत किया गया।
अमरकंटक से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकजुटता का भी प्रतीक बनी। यात्रा के दौरान विधायक भावना बोहरा कांवड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर पैदल चलती नजर आईं। 151 किलोमीटर की यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ उनकी सहभागिता ने पदयात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा मार्ग में लगातार भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने किया स्वागत
पदयात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कबीरधाम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक भावना बोहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कबीरधाम के जिला अध्यक्ष श्याम टंडन, प्रदेश सचिव विकास शुक्ला, उमेश छेदावी, टिकेश्वर साहू, गुरुदीप सिंह एवं तोरण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक भावना बोहरा को पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सराहना की। इस दौरान पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधि के बीच सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण देखने को मिला।
श्रद्धा और सेवा का संदेश देती पदयात्रा
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अमरकंटक से भोरमदेव तक की यह पदयात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सामाजिक एकजुटता, सेवा और समर्पण का संदेश भी देती है। कांवड़ियों के साथ कई दिनों तक पैदल चलना अपने आप में संकल्प और आस्था का परिचायक है। विधायक भावना बोहरा का कांवड़ यात्रियों के साथ लगातार पैदल चलना पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भी उत्साहवर्धक रहा।
यात्रा के दौरान मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों के लिए स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई। कहीं पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया तो कहीं पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा की गई। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा यात्रा मार्ग भक्तिमय बना रहा।
भोरमदेव में जल अर्पण का उद्देश्य
अमरकंटक से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोरमदेव को जल अर्पित करना रहा। कांवड़ियों ने पूरी श्रद्धा और संकल्प के साथ यात्रा पूरी की। लंबी दूरी की इस पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना रहा। यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।
विधायक भावना बोहरा ने भी स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धालुओं की आस्था से यह पदयात्रा विशेष बन गई है। कांवड़ियों के साथ पैदल चलना उनके लिए श्रद्धा और सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं लोगों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करती हैं।
यात्रा बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय
अमरकंटक से भोरमदेव तक आयोजित यह पदयात्रा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से चर्चा का विषय बनी रही। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता और मार्ग में लोगों द्वारा किए गए स्वागत ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कबीरधाम के पदाधिकारियों ने विधायक भावना बोहरा सहित सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने तथा भगवान भोरमदेव की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव के इस आयोजन की सराहना की।
अमरकंटक से भोरमदेव तक की इस पदयात्रा ने एक ओर जहां श्रद्धालुओं की गहरी धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, वहीं दूसरी ओर समाज में आपसी सहयोग, सेवा और एकजुटता का संदेश भी दिया। यात्रा के दौरान उमड़ा जनसमर्थन और जगह-जगह हुआ स्वागत इस बात का प्रमाण रहा कि धार्मिक आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम भी बन सकते हैं।