*देशभक्ति के रंग में रंगा पंडरिया, जनपद पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
कबीरधाम |
2026-08-16 17:05:24
पंडरिया--
"वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से शनिवार को पूरा जनपद पंचायत परिसर गूंज उठा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भारत माता के तैलचित्र पर गुलाल-चंदन लगाकर पूजा-अर्चना के साथ हुई।
मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान की धुन पर ध्वजारोहण किया। तिरंगा लहराते ही उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में "भारत माता की जय" के नारे लगाए।ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है आजादी के इस अमृत काल में हम सबका कर्तव्य है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर समाज सेवा में अपना योगदान दें।"उन्होंने आह्वान किया कि वे नशे और कुरीतियों से दूर रहकर देश निर्माण में सहभागी बनें।इसके बाद कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन अम्बिका शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जनपद सीईओ अमित दुबे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बाबूलाल मेहरा, धर्मेंद्र शर्मा, दीपेश चंद्राकर, पवन तिवारी, दौलत पाठक, अंबिका शर्मा,संजय चंद्राकर, पंचू टंडन,एवं जनपद के समस्त तकनीकी सहायक सहित जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित रहे।