छत्तीसगढ़ / बालोद

सहायक जेल अधीक्षक द्वारा विचाराधीन बंदी के पास से मोबाईल जब्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई

 बालोद, 17 अगस्त 2026

            सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल संजारी बालोद के द्वारा जिला जेल बालोद में बंद विचाराधीन बंदी के मोबाईल उपयोग एवं जेल प्रशासन के द्वारा उसकी तलाशी के दौरान मोबाईल जब्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई है। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल बालोद को 12 अगस्त को जानकारी मिलने के उपरांत विचाराधीन बंदी की तलाशी की गई। जांच में विचाराधीन बंदी द्वारा अपने अंडरवियर में छिपाए गए मोबाईल को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि विचाराधीन बंदी को इसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ये मोबाईल उसके जेल प्रहरी श्री महेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा दिया गया है। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। उन्होंनेे बताया कि 13 अगस्त 2026 को जेल प्रहरी श्री महेन्द्र वर्मा अपना वाहन छोड़कर चले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट जेल अधीक्षक द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image