छत्तीसगढ़ / बालोद

अधिकारी-कर्मचारियों को आईगोट कर्मयोगी प्लेटफाॅर्म पर न्यूनतम 01 घण्टे का कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य

 बालोद, ।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर जिले के प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अपने अधीन कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक माह न्यूनतम 01 घंटे का कोर्स पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को स्वयं तथा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 01 घंटे का कोर्स कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image