""विकाश शुक्ला""
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, सड़क, सिंचाई सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं। लगातार नए कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है।
विधायक भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए शासन स्तर पर लगातार पहल किए जाने का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। विकास कार्यों की इस श्रृंखला से पंडरिया विधानसभा को विकास के नए आयामों की ओर ले जाने का प्रयास स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
भावना बोहरा की कार्यशैली में जनसेवा को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। “जनसेवा ही भावना” के संदेश को केंद्र में रखकर वे क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद करती हैं और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। यही कारण है कि उनके समर्थक उनके कार्यों को जनभावनाओं से जुड़ा हुआ बताते हैं।
राजनीतिक क्षेत्र में भी भावना बोहरा ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिभा की चर्चा होती रही है। उनके समर्थकों का मानना है कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की निरंतरता उनकी सक्रिय कार्यशैली का परिणाम है।
अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा बनी पहचान
विधायक भावना बोहरा द्वारा पवित्र सावन माह में लगातार दो वर्षों तक अमरकंटक से भोरमदेव तक लगभग 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करना भी क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय रहा है। धार्मिक आस्था और जनसरोकार से जुड़ी इस यात्रा ने उन्हें आमजन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की बढ़ती गति और जनता के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में और भी विकास कार्यों की उम्मीद है। बिजली, सड़क, शिक्षा और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के चहुंमुखी विकास की तस्वीर लगातार बेहतर होती दिखाई दे रही है।