छत्तीसगढ़ / रायपुर

*रायपुर में "रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026" का आयोजन किया गया, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन 2026*

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

*रायपुर में "रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026" का आयोजन किया गया, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन 2026*

*रायपुर, 23 अगस्त 2026:* 3 Cheers Entertainment & SS Creation द्वारा "रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026" का भव्य आयोजन होटल अभिजीत इन, भाटागांव, रायपुर में किया गया।

यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत, पारंपरिक खेल, रैंप वॉक, रिटर्न गिफ्ट और स्वादिष्ट व्यंजनों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें *प्रिया गुप्ता को सावन क्वीन 2026* के खिताब से नवाजा गया। उन्हें ताज पहनाकर और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

S S क्रिएशंस एवं 3 चीयर्स इंटरटेंमेंट एवं ऐस ऐस क्रिएशन की लॉन्चिंग का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज (डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), गीता वर्मा, अंनिकेता भारद्वाज, स्मृति अग्रवाल, हीरा बेकरी एवं डॉ. प्रीति उपाध्याय उपस्थित रहीं।

विशेष सहयोगी के रूप में शगुप्ता अफरोज, श्वेता बावनकर (मिसेज छत्तीसगढ़ 2026), कविता सिंह,नीता जैन, परी भोसले एवं आंचल यादव, भारती अग्रवाल, उषा, निहारिका जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के आयोजक श्रेयांश निर्मलकर (संस्थापक, 3 Cheers Entertainment), डॉ. श्रद्धा निर्मलकर (सहयोगी), पीयूष जैन (प्रेरणास्रोत) एवं सार्थक जैन (डायरेक्टर, SS Creation)ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*जारीकर्ता:*
3 Cheers Entertainment & SS Creation
रायपुर (छ.ग.)

Leave Your Comment

Click to reload image