छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

 बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रायपुर,  24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री  श्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक 25 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा किसी भी अधिकारी के स्थान पर प्रतिनिधि की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। 

            बैठक में विभागीय योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति, सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों, न्यायालयीन मामलों, छात्रवृत्ति, स्मार्ट क्लासरूम एवं आई.सी.टी., पीएम श्री विद्यालयों, यू-डाइस डाटा, सी.डब्ल्यू.एस.एन. विद्यार्थियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image