छत्तीसगढ़ / कोरबा

कर्मचारी गैस भण्डार सहकारी समिति मानिकपुर के मतदाता सूची जारी

 कोरबा । मानिकपुर कर्मचारी गैस भण्डार सहकारी समिति मर्यादित मानिकपुर विकासखण्ड कोरबा पंजीयन क्रमांक 3526 के संचालन मंडल के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची 24 अगस्त को जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची सोसायटी कार्यालय मानिकपुर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, विकासखंड कार्यालय कोरबा, वित्तदायी बैंक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपŸिा 01 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय मानिकपुर में प्रबंधक  मनोज कुमार अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा में  01 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 02 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image