छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम ने दी चार करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात

लोरमी - स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा में निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी है, डिप्टी सीएम श्री साव की अनुशंसा पर ङ्गीसगढ़ शासन ने कृषि विपणन मंडी बोर्ड निधि से 31 गांव मे निर्माण कार्य हेतु राशि की स्वीकृति दी गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरीगढ़ में वनवासी कल्याण आश्रम में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 26 लाख 66 हजार, झाफल में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 26 लाख 66 हजार, कोदवा बानी में गोंडवाना सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख 96 हजार, लालपुर थाना मे गुरु बालक दास मंदिर तालाब मे पेवर ब्लॉक कार्य 13 लाख 80 हजार, ग्राम बिठलदह मे हडबंधा पीपल के पास सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख 96 हजार, ग्राम नवाडीह मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 15 लाख 96 हजार, ग्राम मोहबन्धा स्थित हाईस्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख 20 हजार, ग्राम भालूखोंदरा में स्कूल पंचायत भवन परिसर में अहाता निर्माण 26 लाख 16 हजार, ग्राम गोड़खाम्ही में मुक्तिधाम में अहाता निर्माण 24 लाख 19 हजार, ग्राम करनकापा में राधेश्याम के घर से तिलक के घर तक पक्की नाली निर्माण 6 लाख 67 हजार, ग्राम सेमरापारा और हरनाचाका में मानस मंच सेड निर्माण प्रत्येक के लिए 6 लाख 83 हजार, ग्राम कुधुरताल मे साहूपारा मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 15 लाख 96 हजार, ग्राम चंदली में सोसाइटी से अस्पताल तक नाली निर्माण 6 लाख 67 हजार, ग्राम मोहतरा तेली मे आवास पारा मे सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख 96, ग्राम मुछेल मे उपस्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण 9 लाख 81 हजार, ग्राम तिलकपुर में शासकीय हाईस्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल एवं सामाजिक मंच निर्माण 9 लाख 81 हजार, ग्राम तेलीखाम्ही में तालाब के पास किसान भवन निर्माण कार्य 9 लाख 25 हजार, ग्राम बैजलपुर, राम्हेपुर जे, गाड़ाटोला, परदेशीकापा मे बोर खनन सह पानी टंकी निर्माण प्रत्येक के लिए 4 लाख 62 हजार, ग्राम खैरवार खुर्द मे सीसी रोड के लिए 5 लाख 97 हजार, ग्राम पथर्रा धनियाडोली मे सामुदायिक भवन निर्माण चेचानडीह मे महामाया मंदिर में आहाता निर्माण, सेमरिया मे सांस्कृतिक मंच निर्माण प्रत्येक के लिए 15 लाख 96 हजार, ग्राम घानाघाट में काली मंच के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 8 हजार, ग्राम बुधवारा और राम्हेपुर एन मे सामुदायिक भवन निर्माण प्रत्येक के लिए 6 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है, उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए ग्रामीणों में हर्ष है।

Leave Your Comment

Click to reload image