छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

वारंटियों की धरपकड़ में सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गिरफ्तारशांति भंग की आशंका पर 6 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कवर्धा। जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं विवाद एवं शांति भंग की आशंका को देखते हुए 6 आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में विजय कुमार साहू (45), रोहित साहू (45), रूपेश देवदास (38), उदल जायसवाल (58), विकास साहू (19), दुखीराम उर्फ गोरखा जांगड़े (50), संजय धुर्वे (21) एवं मोहन चंदौल (42) शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, 6 के खिलाफ कार्रवाई

इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास छोटे पुलिया में दो गुटों के बीच विवाद होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन संबंधित व्यक्तियों द्वारा अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध की घटना को रोकने के उद्देश्य से 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई की जद में खेलावन उर्फ खेमू (28), कैलाश बंजारे उर्फ गब्बर (20), प्रीतम कुर्रे (20), सचिन कोसले (26), यशवंत मेरावी (23) एवं लक्ष्मण मेरावी (25) शामिल हैं।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वारंटियों की धरपकड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image