छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर में बारिश से क्षतिग्रस्त सुलेसा-दनगरी मार्ग का PWD ने किया निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश

 जशपुरनगर । समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ष्जशपुर में ठेकेदार की लापरवाही से सड़क बही, कई गांवो का संपर्क टूटाष् के संबंध में लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग जशपुर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया है। विभाग द्वारा मार्ग को शीघ्र सुधार कर आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुलेसा-दनगरी मार्ग लंबाई 12.26 कि.मी. के निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें मिट्टी एवं जीएसबी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

विगत दिनों हुई अत्यधिक वर्षा एवं कच्ची नाली में तेज बहाव के कारण मार्ग का लगभग 60 मीटर हिस्सा कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने 01 सितंबर को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित उप अभियंता, ठेकेदार प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मार्ग को सुधार एवं मरम्मत कर आवागमन को सुचारू रूप से प्रारंभ करने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूर्ण कर सड़क को आवागमन के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image