छत्तीसगढ़ / मुंगेली

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

स्कूल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश

मुंगेली,सितंबर 2026

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं सहित आसपास के क्षेत्रों का अवलोकन किया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

     उन्होंने प्राचार्य को स्कूल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय में स्वच्छता और व्यवस्थित वातावरण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित रूप से साफ-सफाई की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी.डाहिरे और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image