छत्तीसगढ़ / मुंगेली

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें

 शासन ने नगरीय निकायों को कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

मुंगेली, सितंबर 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों की सीमा के अंतर्गत संचालित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ शासन ने विशेष अवसरों पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के संबंध में पूर्व में जारी शासनादेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश जारी किया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image