छत्तीसगढ़ / मुंगेली

रूचि की अभिव्यक्ति: ट्रेनिंग पार्टनर के चयन हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक

 मुंगेली, सितंबर 2026

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जमकोर में कौशल विकास योजना अंतर्गत रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से ट्रेनिंग पार्टनर, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं के चयन हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें हेल्थ केयर, पावर, ऑटोमोटिव, अपैरल, मेड-अप्स एवं होम फर्निशिंग, आईटी सहित अन्य संबंधित सेक्टर शामिल हैं। आवेदन सहित विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइटhttps://mungeli.gov.in/तथा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image