छत्तीसगढ़ / मुंगेली

युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने पर रहेगा विशेष जोर

 मुंगेली,सितंबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 08 सितंबर 2026 स्वीप सिस्टेमेटिक वोटर्स, एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिशिपेसन कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीयन तथा निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने बताया कि अभियान के दौरान संस्थानों में मतदाता जागरूकता सत्र, परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, क्विज एवं मॉक पोल, नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में इसीआई नेट मोबाइल ऐप की उपयोगिता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, नाम में संशोधन, विलोपन एवं स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही युवाओं को भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन आयोग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा नैतिक एवं सूचित मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image