छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सांस्कृतिक आयोजनों से प्रतिभाओं को मिलती है पहचान : अरुण साव

 श्रीराम जानकी मंदिर में कृष्ण बानो राधा बानो वेशभूषा प्रतियोगिता संपन्न)

लोरमी/ लोरमी एक धर्म नगरी है और यहां विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। सांस्कृतिक आयोजनों के क्षेत्र में नगर बहुत आगे है। सांस्कृतिक आयोजनों से प्रतिभाओं को नई पहचान मिलती है। वह तो बातें उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में कही।
           गौरतलब है कि श्रीराम जानकी मंदिर एवं मुक्तिधाम सेवा समिति के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण बानो राधा बानो वेशभूषा प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री साव ने सर्वप्रथम कान्हा व रामजी की आरती किये। इसके बाद नन्हे कृष्ण व राधा की वेशभूषा में पहुंचे प्रतिभागियों के साथ दुलार भी किये। विजेता प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किये। कृष्ण एवं राधा के वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।कृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्या खत्री, द्वितीय दक्षित कश्यप एवं आदया जायसवाल एवं कीर्ति पुरस्कार माधव जायसवाल को प्राप्त हुआ। इसी तरह राधा बानो वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आराध्या शर्मा द्वितीय पुरस्कार साक्षी गुप्ता एवं प्रीति पुरस्कार अविका अग्रवाल को प्राप्त हुआ। इसी तरह महिलाओं के लिए आयोजित मटका फूट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बरखा जायसवाल, द्वितीय नेहा अग्रवाल एवं तृतीय मीना चंदेल को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल, मंटी जायसवाल एवं शरद कुमार डड़सेना ने किया। श्रीराम जानकी मंदिर के महंत सीमांत दास वैष्णव एवं मुक्तिधाम सेवा समिति के संयोजक पवन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आस्था केशररवानी, अंकित मौर्य, लता दास, मोनू यादव अंकित यादव, समीर पाठक, परमेश वैष्णव, नंदलाल खत्री, पीयूष खत्री सहित अन्य का योगदान रहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, ओंकार खत्री, गुरमीत सलूजा, राकेश छाबड़ा, रवि शर्मा, घनेंद्र राजपूत, पार्षद आलोक शिवहरे, दुष्यंत खत्री, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, मोंटी सलूजा, नरेंद्र खत्री, चंद्रप्रभा वैष्णव, श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव, निक्की सलूजा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image