छत्तीसगढ़ / रायगढ़

प्रेस विज्ञप्ति शदाणी सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्री कृष्ण की बाल लीलाओं , विश्वरूप और प्भक्ति रस का रसपान श्रद्धालुओं ने किया

  शदाणी सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस  श्री कृष्ण की बाल लीलाओं , विश्वरूप और प्भक्ति रस का रसपान श्रद्धालुओं ने किया।
कथा व्यास परम पूज्य श्री ऋषिराज त्रिपाठी ने आज कृष्ण लीलाओं मे छिपे बाल्य रस के साथ जीवन के भेद को भी कैसे समझे, इसका बहुत ही रोचक और मार्मिक वर्णन प्रस्तुत किया। भागवत कथा ने जीवन के सभी अनछुए पहलुओं को स्पर्श कर ,मन को बंधनों से मुक्त कर ,हृदय के कपाटों को खोल दिया।
             भागवत कथा मे आज श्री कृष्ण ने यशोदा मैया को अपना मूंह खोलकर विश्वरूप दर्शन दिया । फिर बाद मे अपनी माया से माता यशोदा की स्मृति से उस दर्शन को विलुप्त कर दिया। परम श्रद्धेय श्री ऋषिराज जी त्रिपाठी ने भगवान् श्री कृष्ण द्वारा रचित माया को तीन प्रकार का बताया। वैश्वि  माया, जो कलयुग के रिश्तों को प्रभावित करती है, महामाया जो व्यक्ति को प्रभु के करीब ले जाती है और तीसरी और सबसे उच्च कोटि की माया जहाँ प्रभु भक्तो के वश मे हो जाते है।
                       भगवान् श्री कृष्ण से जब कोई पूछता है की आपका मन कहाँ है तो वे कहते हैं की मेरा मन मेरे पास तो नही है वह मेरे परम भक्तो और राधा रानी के पास है। मैं अपने भक्तो के दिल मे रहता हूँ। आज भागवत कथा ने भक्ति रस के अनंत को छुआ। महेश मोटलानी ने भी सुंदर भजन गाकर भक्तों को श्री कृष्ण प्रेम मे डूबो दिया।
                 आज की कथा के मुख्य यजमान श्री बृजलाल वाधवानी, लक्ष्मण , दिलीप , रवि वाधवानी परिवार ने अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा अर्चना अनुष्ठान किया। आज विशेष रूप से कस्तूरबा महिला मंडल से श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती शोभा चौरसिया, श्रीमती आशा गुप्ता, कसौधन वैश्य समाज से अध्यक्ष श्री शरद गुप्ता ,श्री रूपनारायण गुप्ता, गुजराती समाज के कवि गिरीश ठक्कर स्वर्गीय, विवेक त्रिपाठी एवं महाकाल नगरी उज्जैन से आये गिरधारी लाल तिमोली का सम्मान किया गया।
           आज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री मंशाराम मोटलानी, दौलत रामचंदानी, किशोर खत्री, गिरधारी लाल तलरेजा  एवं शहर के प्रबुद्ध जनों ने कथा का आनंद लिया।
             आज परम पूज्य श्री ऋषिराज जी  ने बर्फानी आश्रम जाकर दुखभंजनि ,कष्ट हरणी माता कालि भवानी का आशीर्वाद लिया।उक्त जानकारी नितेश कुकरेजा एवं अंब्रिक मोटलानी ने एक विज्ञप्ति मे दी।

Leave Your Comment

Click to reload image