छत्तीसगढ़ / कोरबा

पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई कोरबा में 15 सितंबर को

 कोरबा सितंबर 2026

अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएम) का आयोजन 15 सितंबर को आईटीआई कोरबा में किया जा रहा है।
आईटीआई कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइम मिनिस्टिर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योगों/ प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षाणार्थियों का  अप्रेंटिसशिप पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 15 सितंबर को प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं तथा जिले के उद्योग/प्रतिष्ठान अप्रेंटिसषिप मेले से आईटीआई के प्रषिक्षणार्थियों का अप्रेंटिसषिप हेतु चयन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image