छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकरकामठी स्कूल रेड क्रॉस दल की जागरूकता रैली

  पंडरिया/कवर्धा--

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में आज रेड क्रॉस प्रभारी व्याख्याता राजेश शर्मा के नेतृत्व में रेड क्रॉस दल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ और प्रकृति की रक्षा करें का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में चंदन के पौधे का रोपण कर हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। रेड क्रॉस दल के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को प्रेरणादायी और सार्थक बना दिया।

इस अवसर पर व्याख्याता  रामनाथ राजपूत, मनोज कुमार, आदित्य, हीरालाल छापरिया,तुलस चंद्राकर, कोमल प्रसाद धृत लहरे सहित रेड क्रॉस दल के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image