शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंगेली |
2026-09-18 17:27:12
शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡️ *शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी करने पर पूर्व 09 आरोपियों को भेजा गया है जेल एवं फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
➡️ **आरोपी आयुष साहू द्वारा चोरी के चावल एवं शक्कर को गोदाम में रखने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किया गया जेल दाखिल।**
मुंगेली - मुंगेली जिले के थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में ग्राम बेलखुरी एवं कलारजेवरा तथा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हुई चोरी के प्रकरण में पथरिया पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश, उम्र 22 वर्ष, राजु श्रीवास पिता रामकुमार, उम्र 20 वर्ष .महेन्द्र निषाद पिता भागवत, उम्र 21 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम बावली तथा बंटी उर्फ रवि पाहुजा पिता स्व. परमानंद, उम्र 50 वर्ष, निवासी जुनापारा बिलासपुर, शत्रुहन बघेल पिता इंद्रा प्रसाद उम्र 26 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव , नैतिक नागदेव पिता विजय उम्र 25 वर्ष साकिन विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर , विजय कुमार उर्फ पिंटू पिता फगुआ उम्र 42 वर्ष निवासी चिरौटी,थाना सरगांव, नरेन्द्र् सिंग पिता जोगेंद्र उम्र 42 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर, सार्जन जोशी पिता सदाराम उम्र 44 वर्ष साकिन चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली कुल 09 आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का चावल, शक्कर, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया था।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना पतासाजी के दौरान थाना पथरिया पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी आयुष साहू पिता सूर्यप्रकाश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2, बिलासपुर को दिनांक 18.09.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी की गोडपारा खोवा मंडी के पास, बिलासपुर में उसकी अनाज की दुकान है, जहां वह चावल, गेहूं, शक्कर एवं दाल की खरीदी-बिक्री करता है, दुकान के पास ही बंटी उर्फ रवि पाहुजा की दुकान है,लगभग दो माह पूर्व बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने उसे बताया था कि कुछ लड़के चावल बिक्री के लिए लाने वाले हैं, जिन्हें उसके गोदाम में रखवा लेना, इसके कुछ दिन बाद बंटी उर्फ रवि पाहुजा एवं दो-तीन अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन के चालक सहित चावल एवं शक्कर लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे थे, उनके द्वारा चावल एवं शक्कर की बोरियों को आरोपी आयुष साहू के गोदाम में रखवाया गया था। उक्त चोरी के माल को पथरिया पुलिस द्वारा पूर्व में उसके गोदाम से जप्त किया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष साहू को दिनांक 18.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी हैं।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पवन देवांगन, थाना प्रभारी पथरिया एवं थाना पथरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।