छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

ख़राब सड़कों से जल्द मिलेगी निजात,गड्ढों की भराई के लिये डबल्यूएमएम कार्य शीघ्र होग़ा शुरू

 15 अक्टूबर से नियमित डामरीकरण एवं 31 दिसम्बर तक  पूर्ण करना होग़ा सम्पूर्ण कार्य

*लापरवाही पर ठेकेदार औऱ इंजिनियर पर होगी कड़ी कार्यवाही

कलेक्टर ने इंजीनियर औऱ ठेकेदारों की बैठक लेकर की सड़क निर्माण की समीक्षा

बलौदाबाजार,23 सितम्बर 2026

जिलेवासियो  को ख़राब सड़कों से होने वाली परेशानी से जल्द मुक्ति मिलने वाली है। मानसून के विदाई के साथ ही सभी ख़राब सड़कों की मरम्मत के कार्य तीव्र गति से शुरू होगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियर औऱ ठेकेदारों को दो टूक शब्दों मे कहा कि खराब सड़कों के कारण लोगों ने बहुत परेशानी का सामना किया है, अब तय समय -सीमा मे ही काम पुरा कराना होग़ा अन्यथा कार्यवाही के लिये तैयार रहना होग़ा।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सभी सम्बधित ठेकेदार कल से ही ख़राब सड़कों मे बड़े गड्ढों को भरने डबल्यूएमएम का कार्य शुरू करें, नवीनीकरण वाले सड़क के पूर्व के डामरीकरण को उखाड़ने का कार्य भीं 2 दिन मे शुरू करें औऱ 15 अक्टूबर से मशीनरी एवं मानव संसाधन की संख्या बढाकर तीव्र गति से सड़क निर्माण प्रारम्भ कराएं। उन्होंने समय सीमा तय करते हुए अधिकांश सड़कों को 31 दिसम्बर तक़ गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तय समय- सीमा मे अब औऱ कोई वृद्धि नहीं की जाएगी,जो ठेकेदार  काम समय पर काम पूरा नहीं करेंगे उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ औऱ सब इंजीनीयर को स्पष्ट निर्देश दिये कि ठेकेदारो द्वाराकिये जाने वाले कार्यों का सुबह -शाम जानकारी लिया जाए औऱ प्रत्येक सड़क की प्रगति की 15 -15 दिन मे रिपोर्ट भी दिया जाए।

कलेक्टर ने बलौदाबाजार -रिसदा -हथबद -सिमगा मार्ग नवीनीकरण कार्य की लेट लतीफी पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कल से ही गड्ढों को भरने डब्लूएमएम कार्य शुरू करने औऱ 2 दिन मे पुराने डामरीकरण को उखाड़ने का कम शुरू करने कहा।  उन्होंने 31 दिसम्बर 2026 तक पूरे 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण कराने की समय -सीमा तय की। इसीतरह  भाटापारा के पड़कीडीह-रावन -सकलोर -हिरमी मार्ग करीब 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण 31 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने ठेकेदार को निर्देशित किया।कोटा -जारा -संडी मार्ग लगभग 11.50 किलोमीटर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए  कहा कि कलवर्ट को छोड़कर शेष निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।भाटापारा -सेमरिया -चन्दखुरी  मार्ग लम्बाई 13.15 किलोमीटर के निर्माण मे शेष डामरीकरण कार्य 2 लेयर मे 31 दिसम्बर 2026 तक, रिसदा बाई पास मार्ग लम्बाई 7 किलोमीटर  कलवर्ट छोड़कर 31 दिसम्बर तक एवं भाटापारा के नयापारा -से सकरी -सतभांवा पहुंच मार्ग लम्बाई 5.80 किलोमीटर 30 नवम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने बलौदाबाजार के स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 8 लेंन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप निर्माण 20 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कराने ठेकेदार को निर्देशित किया। इसीतरह बलौदाबाजार मे इंडोर स्टेडियम कम्पलेस निर्माण कार्य मे प्रगति लाने, दामखेड़ा स्थित कबीर सागर मे विकास एवं  सौन्दर्यीकरण कार्य एवं गिरौदपुरी धाम  मे श्रद्धालुओं के लिये स्थायी छाया निर्माण को जिले की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए 31 दिसम्बर 2026 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिये।

Leave Your Comment

Click to reload image