जिले में अब तक 1157.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
एमसीबी । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 24 सितंबर 2026 तक 1157.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोटाडोल तहसील में सर्वाधिक 1530.8 मिमी, जबकि खड़गवां में न्यूनतम 878.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 1100.1 मिमी, चिरमिरी में 1047.1 मिमी, केल्हारी में 950.0 मिमी, भरतपुर में 1437.5 मिमी तथा कोटाडोल में 1530.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।