छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

छुरा विकासखंड के ग्राम तालेसर में नवीन राशन दुकान का होगा आवंटन

 इच्छुक पात्र एजेंसियां 5 अक्टूबर तक कर सकेंगी आवेदन

गरियाबंद, 25  सितंबर 2026

छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गायडबरी के आश्रित ग्राम तालेसर में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाएगा। दुकान के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत पात्र इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मंगाये गए हैं।
इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण एवं आधार कार्ड की सत्यापित प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सकती हैं। आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा के कार्यालय में 5 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। राशन दुकान के संचालन हेतु पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image