छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

2 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026

 दंतेवाड़ा ।17 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का के तहत् आज ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के तहत् स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत के स्वसहायता समूह की महिलाओ एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा स्कूल, पंचायत भवनों एवं सेग्रिगेशन शेड के आसपास की साफ-सफाई करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकालकर लोगो को स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूक किया गया। एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् ग्राम पंचायत सरपंचध्सचिव, स्व. सहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा बाजार स्थल की साफ-सफाई, स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली एवं मानव श्रृखला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए अन्त में शपथ ग्रहण किया गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image