छत्तीसगढ़ / महासमुंद

देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 27 सितम्बर को आयोजित

महासमुन्द 25 सितम्बर 2026

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव साक्षर शिक्षार्थियों के आकलन हेतु देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 27 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को शामिल किए जाएंगें। जिले में शिक्षार्थियों के आकलन हेतु 76 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उक्त केन्द्र के लिए 76 केन्द्राध्यक्ष सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को शामिल किए जाएंगें। जिले से 682 शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय के भीतर आकलन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित है। प्रश्न पत्र के तीन भाग पढ़ना, लिखना और गणित है। प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा और सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

मूल्यांकन परीक्षा आयोजन के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री लंगेह द्वारा सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खण्ड परियोजना अधिकारी विकास खण्ड साक्षरता मिशन प्राधिकरण को शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। परीक्षा हेतु जिले के समस्त संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक, शिक्षक एवं स्वयंसेवी शिक्षक इस अभियान को सफल बनाने में जुट गये है। उल्लास नवभारत साक्षरता  कार्यक्रम  के  तहत  27 सितम्बर 2026 को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा हेतु जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाईट, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला  नोडल अधिकारी होंगे तथा विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड नोडल अधिकारी, बीआरसीसी महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, एवं सरायपाली को मॉनिटरिंग कार्य का दायित्व दिया गया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image