पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल से मिली मुक्ति
एक परिवार से कई घरों तक पहुँची स्वच्छ ऊर्जा की पहल
सेवा संकल्प अभियान में सेवा की कहानी
सूरजपुर सितम्बर 2026
सेवा संकल्प अभियान केवल सेवा के संकल्प को अभिव्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा करने का माध्यम भी बन रहा है। सूरजपुर निवासी श्री अभिनव दुबे के परिवार के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ऐसी ही बदलाव की कहानी लेकर आई है।
श्री अभिनव दुबे बताते हैं कि उन्होंने अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर सेटअप स्थापित कराया। पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 2,500 से 3,000 रुपये तक आता था। योजना का लाभ मिलने के बाद पिछले लगभग 6 से 7 महीनों से उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ा। वे बताते हैं कि बिजली खर्च में हुई इस बचत को अब वे परिवार की अन्य आवश्यकताओं में उपयोग कर पा रहे हैं। उनके लिए यह केवल बिजली बिल में कमी नहीं, बल्कि घर के बजट में अतिरिक्त राहत और भविष्य के लिए आर्थिक बचत का अवसर है।
श्री दुबे के अनुभव का प्रभाव उनके परिवार तक भी पहुँचा। उनके अनुभव को देखकर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी योजना के प्रति रुचि दिखाई और अब उनके परिजनों के घर पर भी लगभग 5 से 6 सोलर सेटअप लगाए जा चुके हैं।
पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत उनके सोलर सेटअप पर उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये, कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस सहयोग के लिए श्री दुबे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।