छत्तीसगढ़ / सक्ति

सेवा संकल्प अभियान: 2026 : सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर

 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत  विकासखंड स्तरीय शिविर का विकासखण्ड सक्ती में आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में निम्नलिखित सेवाओं का सीधे लाभ आमजन उठा सकेंगे जिनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन तथा डायर्वसन संबंधी इत्यादि मामले, एग्रीस्टैक किसान पंजीयन, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना, RBC प्रकरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र आदि, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चश्मा वितरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, पेशन योजना, पंचायत विभाग अंतर्गत प्रधामंत्री आवास योजना, बैक लिंकेज, आरएफ, सीआईएफ, जॉब कार्ड, खाद्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, जिला अग्रणी बैंक अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लोन मेला, अटल पेंशन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, आधार अपडेशन आदि योजनाओं का लाभ आमजन ले सकेंगेमुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.के. आदिले ने विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं आम नागरिकों से शिविर में अधिक में अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने और दूसरों को भी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आते समय आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं पास

Leave Your Comment

Click to reload image