छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

अपर कलेक्टर ने ग्राम मोहदा में फसल भौतिक सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

 मौके पर पहुंचकर खसरा नंबरों का सत्यापन एवं जियो-लोकेशन आधारित डेटा प्रविष्टि की देखी प्रक्रिया

बिलासपुर,  सितंबर 2026

अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने आज तहसील बिल्हा के ग्राम मोहदा पहुंचकर फसल भौतिक सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल भौतिक सत्यापन ऐप में प्राप्त खसरा नंबरों के आधार पर मौके पर जाकर फसल की स्थिति के सत्यापन तथा संबंधित खसरे का लॉन्गिट्यूड एवं लैटिट्यूड दर्ज कर डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया का जायजा लिया।

      अपर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सत्यापन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल सत्यापन के दौरान मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार, भू-अभिलेख अधीक्षक, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं सर्वेयर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image