कांग्रेस जिला महामंत्री अशोक चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया गणेश समिति झांकियों को सम्मानित
लोरमी - लोरमी नगर में 11 दिवस श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी समितियां के द्वारा विशेष झांकी धुमाल के साथ गणेश विसर्जन के लिए मुख्य मार्ग होते हुए निकले इस दौरान हटरी चौक के पास जिला कांग्रेस महामंत्री अशोक चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में विराजमान सभी श्री गणेश समितियो को स्टेज में समानित करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए स्मृति चिन्ह व पुरस्कार राशि प्रदान किये । इस दौरान अशोक चंद्राकर ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। मैं श्री गणेश जी से यही प्रार्थना करता हूँ कि वे हमारे क्षेत्र की हर समस्या, हर विघ्न को दूर करें। हमारे घरों में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो। हमारे युवाओं को सही दिशा मिले और हमारा क्षेत्र तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुए। मैं विसर्जन समिति और प्रशासन से भी आग्रह करूँगा कि विसर्जन का यह उत्सव पूरी तरह से सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। हम बप्पा को खुशी-खुशी विदाई दें और उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारें। समितियो को सम्मानित करने के दौरान प्रदेश महासचिव लतारानी वैष्णव, नेता प्रतिपक्ष नपा सालिक बंजारे, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हेमीन मंगेशकर, हेमंत दास मानिकपुरी, बिंदु यादव, हरेंद्र चंद्राकर, पाषर्दगण कृष्ण कुमार, कैलाश श्रीवास, धनंजय दुबे, पूर्व पार्षद दुर्गा गोलू रजक, नवीन तिवारी, नेहरू चंद्राकर, गोलू यादव, अमर कुमार ढीमर, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।