छत्तीसगढ़ / रायपुर

तिरंगे में लिपटी जीत की चमक, हरिता भद्रा ने एशियन गेम्स में बढ़ाया भारत का मान

 महिला 200 मीटर में जीता कांस्य पदक, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट हरिता भद्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि तिरंगे में लिपटी हरिता भद्रा की यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने अपनी शानदार रफ्तार, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर एशियन गेम्स के प्रतिष्ठित मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पदक हासिल करना हरिता की प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी यह सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हरिता भद्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comment

Click to reload image