छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर बनेगा लोरमी: वक्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश*

 सेवा संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन लोरमी के कैनाल (मंगलम) रोड में चला स्वच्छता अभियान; विभिन्न समितियों एवं व्यवसायियों ने की सक्रिय सहभागिता

लोरमी - नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा' घटक के दूसरे दिन आज, 01 अक्टूबर 2026 को नगर के कैनाल (मंगलम) रोड से शुभ पेट्रोल पंप तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगरवासियों के साथ-साथ सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।


अभियान के दूसरे दिन योग साधक समिति, राईस मिल संघ, शिवनगर गणेश उत्सव समिति, किराना व्यवसायी संघ एवं शिवशक्ति गणेश उत्सव समिति की प्रमुख व सराहनीय सहभागिता रही।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राईस मिल संघ के पवन अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका के प्रयासों के साथ ही आम नागरिकों और व्यवसायियों की सक्रिय सहभागिता से ही हम लोरमी शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने सभी से स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की।

वहीं, योग साधक समिति के सुनील शर्मा ने नगर पालिका लोरमी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर की सभी नागरिक समितियों और सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान देना चाहिए, ताकि लोरमी को स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल बनाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, भाजपा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री विनय साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जवाहर जायसवाल , वार्ड पार्षद राजेन्द्र सलूजा, सोहन डड़सेना, एल्डरमैन अमिताभ तिवारी, मिंटू अग्रवाल, विनोद राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि छेदू यादव, बनवारी लाल अग्रवाल, शिव लाल ध्रुव, अशोक जायसवाल, कमलेश श्रीवास, मोटू गुप्ता, महेंद्र खत्री, सुनील शर्मा, प्रतीक शर्मा, सीएमओ चंदन शर्मा, इंजीनियर जयंत साहू सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image