छत्तीसगढ़ / रायपुर

सेवा की कहानी : समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर से ग्रामीणों को सुविधा

 रायपुर, 01 अक्टूबर 2026 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खैरागढ़-छुईखदान - गंडई जिले की 65 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से किसानों को समितियों में ही 10 हजार से 20 हजार रुपए तक की राशि आसानी से प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बैंक तक जाने की आवश्यकता सीमित हुई है और स्थानीय स्तर पर ही राशि प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

इसी प्रकार खैरागढ़ जिले की 39 सहकारी समितियों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों एवं आम नागरिकों को गांव में या गांव के समीप ही विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सीएससी सेंटर के जरिए बिजली बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्य आसानी से किए जा रहे हैं।

सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर की सुविधा से ग्रामीणों को बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से किसानों और आम नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image